Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़
साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी खुला रहा बाजार
By:Kabal Singhहापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह पहले ही गढ़ तहसील क्षेत्र में सप्ताहिक बंदी के आदेश दिए थे, जिसके बावजूद भी बुधवार को गढ़ के व्यापारियों ने डीएम के आदेशों को ताख पर रखकर बाजार खोला, इस बीच श्रम विभाग ने भी पहुंचकर कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को नगर में मेरठ रोड और स्याना रोड का बाजार खुला रहा। जबकि डीएम प्रेरणा शर्मा ने एक सप्ताह पहले ही आदेश जारी किया था। जिसमें उल्लेख किया था कि गढ़ नगर का बाजार बुधवार को बंद रहेगा, सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकान, जिसमें मेडिकल स्टोर, दूध डेयरी, सब्जी दुकाने खुल सकेंगे, लेकिन व्यापारियों ने डीएम के आदेशों को ताख पर रखकर बुधवार को भी बाजार खोला। इस बीच किसी भी अधिकारी ने वहां पहुंचकर कोई कार्रवाई नहीं की।







