Blogआस्थाउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक वेशभूषा के साथ प्रतीकात्मक प्रस्तुति दी

By:Robin Sharma

हापुड़। देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार को नई पीढ़ी को परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय नव संवत्सर 2081 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं नवरात्रि पर्व के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे शिशु तथा युवा पीढ़ी भी अपनी भारतीय संस्कृति पर गौरव अनुभव करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को नवसंवत की शुरुआत होती है। जिसे भारतीय नववर्ष भी कहा जाता है, इसका आरंभ विक्रमादित्य ने किया था।इसलिए इसे विक्रम संवत भी कहा जाता है। इसी समय से ऋतुओं और प्रकृति में परिवर्तन भी आरम्भ होता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि इसी पवित्र मास की नवमी तिथि को प्रभु राम का भी जन्म हुआ था। इसलिए चैत्र का महीना परम फल दायी माना गया है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो जाते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य मंजु चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तथा वांसन्तिक नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय समाज का लघु रूप होता है। हमें सभी धर्मों की प्रचलित मान्यताओं एवं परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तथा वांसन्तिक नवरात्र पर नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक वेशभूषा के साथ प्रतीकात्मक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य युधिष्ठिर यादव, स्कूल कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, ब्रज सिंह, राहुल चौधरी, शुभम् शर्मा, प्रियांशी चौधरी, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button