Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

23 जनवरी को निकाली जाएगी जय हिंद तिरंगा यात्रा- ज्ञानेंद्र त्यागी

23 जनवरी को निकाली जाएगी जय हिंद तिरंगा यात्रा- ज्ञानेंद्र त्यागी

राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वाधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता कर प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि 23 जनवरी पहले तो इस बार जय हिंद तिरंगा यात्रा का आयोजन नहीं करने का मन था क्योंकि महिला बिग्रेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी कैंसर की लम्बी बीमारी से जूझ रहीं हैं और गत वर्ष महिला ब्रिगेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर के पति का अकस्मात ह्रदयगति रूकने से निधन होना और जिला प्रवक्ता हाक्मीन अली मंसूरी को फालिस की बीमारी से ग्रसित होना व कई पदाधिकारियों के साथ इसी तरह की घटनाओं से मन दुखी था
लेकिन सुमन त्यागी ने मुझे फोन करके कहा कि इस बार जय हिंद तिरंगा यात्रा का आयोजन जरूर होना चाहिए जिसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी (वीर चक्र) को दी तभी तेजेन्द्र पाल त्यागी (वीर चक्र) ने तुरंत मुझ से फोन कर कहा कि हापुड़ यूनिट इस बार 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जय हिंद तिरंगा यात्रा का आयोजन जरूर होना चाहिए
इसी कड़ी में आज सुमन त्यागी के निवास पर हवन भी किया गया जिसमें सभी के स्वस्थ्य होने की कामना की प्रेस वार्ता में सुमन त्यागी ने कहा कि जय हिंद तिरंगा यात्रा में हज़ारों की संख्या में लोगों शामिल होने की सम्भावना है ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि जय हिंद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रात:10 बजे जिला कार्यालय 940 भगवती गंज मंडी से प्रारम्भ होकर अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी चौक (पक्का बाग चौराहा) होते हुए अतरपुरा चौराहे से तहसील चौराहा से फ्रीगंज रोड होते हुए नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर जय हिन्द तिरंगा यात्रा का समापन होगा जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि जय हिन्द तिरंगा यात्रा में कई किसान संगठन व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे जिनमें भारतीय किसान यूनियन,भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक,राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन भानु, इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन,भारतीय किसान यूनियन किसानशक्ति,भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन,भारतीय किसान यूनियन माहात्मा टिकैत,भारतीय किसान यूनियन संघर्ष,इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी,जिला सचिव प्राची खुल्लर,जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय,नगर अध्यक्ष संगीता चौधरी,जिला कार्यालय अधीक्षक दिपिका त्यागी,जिला संरक्षक डाक्टर अजय त्यागी, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, युवा कमांड के जिला सचिव गौरव त्यागी,प्रशासनिक सदस्यों में कुसुम त्यागी ,अनिता त्यागी,महेंद्र शेठ,भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सुधीर मूंछ अभिराज त्यागी,गोविंद खुल्लर,टिमटिम त्यागी,संजय त्यागी सतीश मैडिकल स्टोर वाले व अनेक प्रशासनिक सदस्य मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button