Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश एक गिरफ्तार

By:Robin Sharma हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह अवैध शस्त्र फैक्ट्री डिबाई नहर पुल के पास पुरानी पानी की चक्की के खंडहर में चलाई जा रही थी। पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध तमंचे, कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सिंभावली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सिंभावली पुलिस ने एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से बड़ी मात्रा में अवैध तमंचे, कारतूस, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा नें बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी दो मुकदमें में फरार चल रहा था। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ऑन डिमांड 5 से 7 हजार रुपये में अवैध तमंचा आसपास के जनपदों में बेचते था। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। पुलिस द्वारा अवैध शराब और अवैध शस्त्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी और अपराधी इसमें लिप्त होंगे, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार किया गया आरोपी शाह आलम पुत्र जब्बार निवासी ग्राम राधना थाना किठौर जनपद मेरठ का निवासी है। जोकि शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना सिंभावली में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित तीन अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को बनाकर, ऑन डिमांड अपराधी किस्म के लोगों को एक तमंचा पांच से सात हजार रुपए में सप्लाई करता था। जिसके पास से 20 अवैध तमंचे 315 बोर, दो अधबने तमंचे, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण, (6 नाल देसी तमंचा, दो पेचकस, एक प्लास, एक संडासी,दो सुम्मी, दो छेनी, आरी, दो हथोड़ी) बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button