Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़

होली के पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग किया तो होगी कार्रवाई

By:Robin Sharma हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। होली पर्व को लेकर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है। साथ ही जगह-जगह शांति समिति की बैठकें की जा रही है। वहीं सीओ आशुतोष शिवम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई होली पर हुड़दंग करता है तो कार्रवाई होनी तय है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि 24 मार्च को होलिका पूजन होगा। वहीं 25 मार्च को दुल्हेंडी पर्व मनाया जाना है। उन्होंने कहा कि होलिका पूजन स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है। किसी भी नए स्थान पर होलिका पूजन नहीं किया जाएगा। सीओ ने कहा कि होली पर्व और आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। विशेष तौर पर होली पर्व शांति के बीच संपन्न कराना मुख्य मकसद है। वहीं क्षेत्र में पुलिस की हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर नजर है। माहौल बिगाड़ने वालों लोगों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button