Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़

अगर परिवार में है छ: सदस्य फिर मिलेगा SIR नोटिस

- विशेष प्रगाढ़ पूनरीक्षण का फार्म सही भरने पर भी मिल रहा है नोटिस - परिवार रजिस्टर का पुराना रिकॉर्ड नहीं दे रहे है ग्राम विकास अधिकारी

By:Robin Sharma

हापुड़/गढ़मुक्तश्वर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार अगर परिवार में है छ: सदस्य,एसआईआर का फार्म सही भरने पर भी फिर मिलेगा सभी सदस्यों को नोटिस,साथ ही नाई वोट का फार्म-6 भरने पर भी चक्कर कटा रहें है बूथ अधिकारी। नोटिस का निस्तारण के लिए परिवार रजिस्टर का पुराना रिकॉर्ड नहीं दे रहे है ग्राम विकास अधिकारी। आलम आरा शिक्षा सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को समिति सचिव माजिद ठाकुर नेतृत्व में उप-जिलाधिकारी श्री राम यादव को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहां की परिवार के अगर छ: सदस्य है फिर परिवार के सभी सदस्यों अलग अलग विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का नोटिस मिलेगा। कुछ मतदाताओं अपना फार्म सही भरने के बाद भी नोटिस दिया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी निस्तारण के लिए परिवार रजिस्टर की नकल का पुराना रिकॉर्ड नहीं दे रहें है, जो लोग मृतक और जिन लड़कियों की शादी हो चुकी है उनका नाम परिवार रजिस्टर से काट दिया जाता है, जो गलत है। इस मौके पर हाजी वकील सिद्दीकी, नुसरत अब्बासी, डॉ.शुएब, डॉ.सलीम, दिलशाद सैफी, आज़ाद कुरैशी, फैज़ान अंसारी आदि मौज़ूद रहें है।

Related Articles

Back to top button