BlogGamesउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरबुलंदशहरस्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया से गोल्ड मैडल जीतकर लौटे खिलाड़ी का किया भव्य स्वागत

By:Manoj Kumar

बुलंदशहर। ऑस्ट्रेलिया में हुए अल्ट्रा मैराथन चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे इंटरनेशनल एथलीट बादल तेवतिया का वापस गृहक्षेत्र लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। दरअसल विगत दिनों से ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न में आयोजित हुए अल्ट्रा मैराथन चैंपियनशिप के दौरान लगातार 24 घंटे तक 221 किलोमीटर दौड़कर भारतीय टीम को गोल्ड मैडल जिताने में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले बुलंदशहर के लाल बादल तेवतिया का बुलंदशहर पहुंचने पर राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर से प्रारम्भ हुआ रोड शो भूड़ चौराहा, नुमाइश रोड, काला आम चौराहा, कचहरी रोड, चांदपुर रोड, हरि एनक्लेव, नया गांव होते हुए यमुनापुरम कॉलोनी स्थित बादल तेवतिया के घर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ माला पहनाकर बादल को बधाई दी। बादल ने भूड़ चौराहा पर चौधरी चरण सिंह एवं काला आम चौराहा पर सरदार भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर महापुरुषों को नमन किया। वहीं, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि हमारे संगठन के प्रमुख सदस्य बादल तेवतिया पिछले कई सालों से अपनी खेल प्रतिभा के बल पर हमारी संस्था, अपने परिवार और गांव किसौली, अपने जनपद का नाम देश और दुनिया में रोशन कर रहे हैं, जिससे सभी जनपदवासी बहुत गौरवान्वित हैं। बादल तेवतिया ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए यह सम्मान राष्ट्र को समर्पित किया और सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, सचिव सवदेश चौधरी, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, राजेन्द्र सिंह प्रधान, सतीश तेवतिया, विकास चौधरी, शक्ति दहिया, आर्यन डबास, नितिन चौधरी, प्रशांत सिरोही, ऋतिक राघव, निखिल तेवतिया, लकी तेवतिया, रोहित चौधरी, सागर सिरोही, नवीन कुमार, मोहित ठाकुर, सचिन चौधरी, रवि पाल, धनंजय सिंह, देव शर्मा, जयभगवान सिंह, आदि सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button