Blogआस्थाउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

गौ माता की पूजा के साथ आज मनाया जाएगा गोपाष्टमी उत्सव

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव कुलपुर में ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में आज (सोमवार को) गोपाष्टमी उत्सव मनाया जायेगा। गौशाला के संचालक शरद शर्मा ने गोपाष्टमी उत्सव पर ध्यान फाउंडेशन की तरफ से क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया है। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन खासतौर पर गौ माता की पूजा और सेवा करने का विधान है। इस साल गोपाष्टमी 20 नवंबर को है। मान्यता के अनुसार इस दिन सर्वप्रथम भगवान कृष्ण ने गायों को चराना आरंभ किया था, इसलिए इस दिन गौ माता के साथ बछड़े की भी पूजा की जाती है।

मान्यता है कि यदि गोपाष्टमी के दिन विधि-विधान से गाय का पूजन व सेवा की जाए तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गाय की पूजा करने से श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस दिन गाय की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। एक एस्ट्रोलॉजर का कहना है  कि हम सभी मनुष्य एक से उत्पन्न हुए हैं और एक में ही विलीन हो जायेंगे, हमारे देवता और देवियाँ एक हैं, तो कुछ दिव्य जीव भी, जिनकी हम पूजा करते हैं, जैसे कि, सांप, गाय इत्यादि ..गाय और उसके बछड़े में कुछ ऐसा है, जिसने दुनिया भर की संस्कृतियों में इसे पूजनीय स्थान दिलाया है।

वर्तमान समय में, ‘ हॉली काऊ ‘ अर्थात ‘गौमाता’ शब्द भारतवर्ष से जुड़ा हुआ है, लेकिन इतिहास में पीछे मुड़कर देखें तो इस गोजातीय देवी की सर्वव्यापकता का पता चलता है।

Related Articles

Back to top button