Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

पूर्व सैनिक संघ से जुड़े समाजसेवी गजेंद्र त्यागी के द्वारा गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम में बेसहारा निराश्रित लोगों को किया गया कंबल वितरण

पूर्व सैनिक संघ से जुड़े समाजसेवी गजेंद्र त्यागी के द्वारा गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम में बेसहारा निराश्रित लोगों को किया गया कंबल वितरण

(रिपोर्ट गुलफाम सैफी संवाददाता)

जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में मोक्षदायिनी पतित पावनी गंगा मैया के किनारे लठीरा में स्थित असहाय बेसहारा व्यक्तियों के लिए संचालित गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम में समाजसेवी गजेंद्र सिंह त्यागी खिलवाई के द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरित किये गए। गजेंद्र सिंह त्यागी के द्वारा गरीब निराश्रित बेसहारा लोगों को कंबल वितरण करने की सेवा पिछले कई वर्षों से की जा रही हैं। समाजसेवी गजेंद्र त्यागी के द्वारा कोरोना काल में भी एक बहुत बड़े समाजसेवी के रूप में क्षेत्र में दवाईयों का छिड़काव कराया गया था।इस कंबल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व वायु सेना अधिकारी चौधरी मनबीर सिंह,कैप्टन राजेश चौधरी,बोबी त्यागी ,पी के वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button