नहर पटरी पर लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू
हापुड़, गढमुक्तेश्वर। शनिवार को आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम आनन फानन मे घटना स्थल पर पहुंची और आग पर पाया काबू। थाना सिम्भावली क्षेत्रांर्तगत ग्राम नवादा में नहर किनारे पैट्रोल पम्प के पास खड़े पेड़ों व सुखी पत्तियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई और आग ने भीषण रूप धारण कर लिया, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट गढ़मुक्तेश्वर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग से होने वाली किसी प्रकार की जन-धन हानि नहीं हो सकी। नहर पटरी पर यू तो नहरवाई के बडे पुराने पेड है, लेकिन आग जब विकराल रूप धारण कर लेती है, तो तांडव मचा देती है, वैसे भी अब किसानों की गेहू की फसल परिपक्व है और गेहूं की फसल आग की चपेट मे अति शीघ्र आ जाती है। लेकिन त्वरित संज्ञान दमकल विभाग ने लेकर आग को बुझाने में सफलता हासिल कर ली।







