Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाहापुड़

गन्ने से ओवरलोड भरे ट्रक में बिजली लाइन के छूने से लगी आग

ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रकों से पहले भी हो चुके हैं हादसे

By:Robin Sharma

हापुड़। रविवार देर शाम को ओवर लोड ट्रक में भरा गन्ना ऊपर से निकल रही बिजली लाइन में छूने के कारण आग लगने से राहगीरों में हडक़ंप मच गया। चालक और हेल्पर ने आनन फानन में छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। गढ़ गंगा खादर क्षेत्र के क्रय केंद्र से गन्ना लादकर ला रहा एक ओवरलोड ट्रक रविवार की शाम को गांव अब्दुल्लापुर से होकर सिंभावली चीनी मिल को जा रहा था। आबादी के बीच में नीचे लटक रहे बिजली लाइन के तार छूने से गन्ने के ट्रक में आग लग गई। जिससे कुछ ही पलों के भीतर कई मीटर ऊंची लपट उठने के साथ ही वातावरण में धुएं का गुबार छाने से राहगीरों के साथ ही आसपास रहने वालों में हडक़ंप मच गया।

सडक़ से होकर आ जा रहे महिला बच्चों समेत दर्जनों ग्रामीण शोर मचाते हुए उल्टे पांव भाग निकले, जिन्हें देख चालक और हेल्पर ने भी सूझबूझ दिखाते हुए आनन फानन में ट्रक से नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम को मौके पर बुला लिया, जिसने गन्ने के ट्रक पर पानी की बौछार करते हुए आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि संबंधित घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है, जिसमें ओवरलोड स्तर पर गन्ना लादने की पुष्टि होने के उपरांत यातायात एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रकों से पहले भी हो चुके हैं हादसे

सिंभावली के बक्सर व आसपास के हादसेः
बक्सर हादसाः हापुड़ के सिंभावली में बक्सर रेगुलेटर के पास गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली एक कार के ऊपर पलट गया था, जिसमें कार में सवार लोग दब गए थे।

2024 की घटना: 26 जनवरी 2024 को सिखेड़ा गांव में गन्ने के वाहन के पलटने से एक बच्चे की जान चली गई थी।

2023 की घटना: 2023 में चीनी मिल यार्ड के सामने गन्ने के वाहन की चपेट में आने से एक होमगार्ड जवान की मौत हुई थी।

दिसंबर 2025 में घटनाः हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में भी ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलट गया था।

Related Articles

Back to top button