Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

ससुर और देवर पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

– पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी □- पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू की

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सरुरपुर निवासी महिला ने ससुर और देवर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रुखसार ने बताया कि उसका पति सऊदी में नौकरी करने के लिए गया है। पति की गैर मौजूदगी में वह दिल्ली में रहती है। अब वह ईद के पर्व को लेकर लेकर गांव में स्थित मकान में साफ-सफाई करने के लिए आई थी। इसको देख उसका ससुर और देवर वहां आए और उसको घर से भगाने लगे। पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने हमला कर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button