Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़

डीएम-एसपी ने बाढ़ संभावित खादर क्षेत्रों का निरीक्षण किया

गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ा

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। खादर क्षेत्र में गंगा की तलहटी में बसे दर्जनों से अधिक गांवों में गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण दहशत बढ़ रही है। पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में हो रही वर्षा और बिजनौर बैराज से छोड़े गए जलस्तर के कारण इस वर्ष गंगा का जलस्तर रेड अलर्ट एवं खतरे के निशान को पार करके बह रहा है। जिसके चलते बुधवार की रात को बाढ़ संभावित खादर क्षेत्र में डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने खादर क्षेत्र का दौरा करते हुए बाढ़ राहत चौकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने रामपुर नियामतपुर, कुदेनी की मंढेया, लठीरा, नयागांव, भगवन्तपुर आदि गांवों में ग्रामीणों के साथ बाढ़ राहत को लेकर वार्ता की। डीएम ने कहा कि जलस्तर बढ़ रहा है, खादर क्षेत्र के गांवों में पानी पहुंचेगा, जिससे लोगों ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा, ईंधन समेत आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन सभी समस्याओं से निपटने के लिए जिला स्तर पर तैयारी चल रही है।

जलस्तर में यदि अधिक बढ़ोतरी होती है, तो गांवों के लोगों को राहत शिविर में ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से ऐलान कराकर चेतावनी दे दी जा रही है। इसके बाद एसडीएम और बीडीओ को बाढ़ संभावित क्षेत्र में निगरानी करने का निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button