Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

एक पेड़ गुरू के नाम: शिक्षक दिवस के अवसर पर पौधों का वितरण किया

हापुड़। शिक्षक दिवस बड़े की धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक 05 सितंबर को शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मानाया जाता है। इसीक्रम में शुक्रवार को ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ शिक्षक दिवस के अवसर पर वन विभाग हापुड़ से क्षेत्राधिकारी मुकेश कांडपाल, जोगपाल सिंह उपक्षेत्रीय वन अधिकारी, अनुज जोशी, गौरव कुमार गर्ग, सुचित्रा, राहुल सिंह और समस्त स्टाफ द्वारा UYDS क्रिकेट ग्राउंड राजीव विहार बुलंदशहर रोड हापुड़ पर मोलाश्री अशोक प्रजाति के पांच पौधों का रोपण किया गया।

पौधा रोपण करते चेयरमैन जीत सैनी व वन क्षेत्राधिकारी मुकेश कांडपाल

वन क्षेत्राधिकारी मुकेश कांडपाल द्वारा क्षेत्रवासियों को पौधों का वितरण किया गया और बताया गया कि ‘एक पौधा गुरु के नाम’ सभी को लगाना चाहिए UYDS क्रिकेट अकेडमी के चेयरमैन दयाराम सैनी द्वारा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। इस अवसर पर जीत सैनी, संजय कुमार, अजय सैनी, सुशीला सैनी, जूली सैनी, निक्की सैनी, सुनील सैनी, राजन वाल्मिकी, रवि कुमार, युगदीप सैनी और एकेडमी के बच्चे और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button