Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर की गई चर्चा

By:Robin Sharma

हापुड़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत देहात मंडल की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम ढाना स्थित राणा फार्म हाउस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने की। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सिवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।इस अवसर पर मंडल महामंत्री अमित चौधरी, डॉ. के. पी. राणा, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कोरी, अमित शिशौधिया, श्रवण तोमर, मंडल मंत्री राहुल त्यागी सहित सभी बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, हर घर तिरंगा अभियान की रणनीति, तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे आगामी अभियान को सफल बनाया जा सके।

मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि देशप्रेम और एकता का प्रतीक है, जिसे हर कार्यकर्ता को जन-जन तक पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button