Blogआस्थाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

खाटू श्याम के भजनों पर झूमे भक्त

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

●देर रात तक कीर्तन में लगे बाबा के जयकारें

By:Robin Sharma

हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित श्री श्याम धाम कलोनी में भक्तों की उपस्थिति में जब भजन गायक डोली राणा ने मैने मोहन को बुलाया है, वो आता होगा गाया तो भीड़ खाटू श्याम की भक्ति में सराबोर होकर झूम उठी। भजन गायक डोली राणा ने देर रात श्याम की भक्ति का तड़का लगाया। मौका था, बृहस्पतिवार की शाम को श्री श्याम धाम कालोनी की ओर से आयोजित भजन संध्या का। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या का श्रीगणेश हुआ। कार्यक्रम स्थल पर डोली राणा ने प्रवेश किया तो श्याम बाबा की जय जयकार होने लगी। डोली राणा ने भीड़ के बीच हारा रहा हूं, बाबा मुझे तेरा सहारा है, मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है, मैने मोहन को बुलाया है, वो आता होगा जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुतियों के अलावा हिंदुत्व का परचम लहराया। एक और डोली राण अपनी शानदार आवाज के साथ भजन प्रस्तुत कर श्याम भक्ति का तड़का लगा रहे थे तो दूसरी ओर पंडाल में इत्र और पुष्प वर्षा हो रही थी। राम राम के जाप, खाटू श्याम की जय जय कार से आसपास का वातावरण गूंज उठा। तमाम भक्त आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा भजन गायकों का शानदार स्वागत किया गया। उनके बाद मन्नू शर्मा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा, इसके बाद खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। इस अवसर पर नितिन गर्ग, नितिन कुमार, संदीप कुमार, नवीन शर्मा, पवन चौधरी, योगेश कुमार, राजीव कंसल आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button