Blogआस्थाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

ब्रजघाट पर उमड़ा कांवडियों का जनसैलाब, चहुओर शिव के जयकारें लगाए गए

By:Robin Sharma

हापुड़। फाल्गुन माह की शिवरात्रि पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर ब्रजघाट में तैयारी पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार देर शाम तक ब्रजघाट में लगभग पांच हजार से अधिक शिव भक्तों द्वारा ब्रजघाट नगरी में आगमन कर दिया गया है। कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होने से गंगा नगरी में चहुओर रंगत आ गई है। बता दे कि इस बार फाल्गुन माह की शिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाना है। शिवरात्रि से पूर्व शिव भक्तों द्वारा गंगा से कांवड़ लेकर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार देर शाम तक ब्रजघाट में मुरादाबाद, गजरौला, अमरोहा, बदायू, ठाकुरद्वारा, संभल, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि स्थानों से हजारों की संख्या में शिव भक्तों द्वारा गंगा नगरी में पड़ाव डाल दिया गया है। गंगा नगरी में डीजे की धमक के साथ गंगा किनारे शिवभक्तों द्वारा सुंदर सुदंर भजनों को गाया जा रहा है। शाम के समय मानों गंगा नगरी ने स्वर्ग का रुप ले लिया गया है। कावंड लेने में जहां पुरुष की संख्या अधिक है तो महिलाएं भी भगवान भोलों को मनाने के लिए बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है। दिल्ली के अशोक नगर से आने वाली कल्पना ने बताया कि उनके शादी के पांच वर्ष के बाद तक भी कोई संतान नही थी। भगवान शंकर से मन्नत मांगी तो भगवान ने मनोकामना पूरी की। मनोकामना पूरी होने के बाद वह अपने पति राजेश के साथ कावंड लेने के लिए आई है। कांवड यात्रा के दौरान गंगा नगरी में शिवभक्तों की संख्या अधिक होने से यहां व्यापार करने वाले दुकानदान और होटल धर्मशालाओं के स्वामी काफी खुश नजर आ रहे है। वही काविड़यों की सुरक्षा काोलेकर पुलिस का खास बंदोबस्त किया गया है। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि कांवड मेले को लेकर तैयारी पूरी कर दी गई है। किसी भी सूरत में कांवड यात्रा के दौरान डयूटी में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button