20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

● डकैती के मामले में चल रहा था वांछित
By:Robin Sharmaहापुड़। सिंभावली थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान डकैती के मामले में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ़्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत खुड़लिया गांव के निकट करीब पांच माह पूर्व कुछ बदमाशों ने बरेली निवासी कपड़ा कारोबारी से लाखों रुपये के कपड़ों को लूट लिया था। पुलिस ने घटना में शामिल करीब छह लोगों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बरेली के थाना बारादरी के शाहमतगंज नई बस्ती जगतपुरा निवासी हसरत अली वांछित चल रहा था। आरोपी को पुलिस निरंतर तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार की रात को पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर खुड़लिया के निकट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







