धौलाना ब्लाक के गांव लालपुर में ग्राम प्रधान के निधि से 90 मीटर का आरसीसी रोड निर्माण कार्य शुरू किया गया

धौलाना ब्लाक के गांव लालपुर में ग्राम प्रधान के निधि से 90 मीटर का आरसीसी रोड निर्माण कार्य शुरू किया गया
हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के धौलाना ब्लाक के गांव लालपुर में ग्राम प्रधान के निधि से 90 मीटर का आरसीसी रोड निर्माण कार्य शुरू किया गया । ग्राम प्रधान पति मोहम्मद आरिफ ने जानकारी देते हुए कहा कि इस रास्ते से लोगों को आने जाने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था और स्कूल के बच्चों को बरसात के समय गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था।
ग्राम प्रधान के निधि से 90 मीटर का आरसीसी रोड शाहनवाज के स्कूल से नफीस चाहत के मकान तक बनाया जा रहा हैं। आरसीसी रोड आशीष ठेकेदार के ठेकेदारी माध्यम से बनाया जा रहा हैं बहुत अच्छी तरह से बनाया गया हैं सही तरीके से काम हो रहा हैं। जो भी आरसीसी कार्य गांव लालपुर में होता हैं बहुत ही अच्छे तरीके से काम होता हैं। ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम सचिव खुशबु पांडेय जी गांव लालपुर में हमेशा आते रहती हैं गांव में कोई भी दिक्कत हो कॉल करने से तुरंत आ जाती हैं और आकार गांव लालपुर की समस्या का समाधान करती हैं । इस मौके पर उपस्थित मोहम्मद आरिफ प्रधान, शाहनवाज,तरीकत,आशीष ठेकेदार, अंकित शर्मा वार्ड नंबर 18 प्रत्याशी, मोमिन, हनीफ,नफीस चाहत।







