Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

सीओ व कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त किया

By:Robin Sharma

हापुड़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मंगलवार की रात सीओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त किया। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ हैं। परेशानी होने पर सूचना दें। समस्या का समाधान किया जाएगा। मंगलवार की रात गढ़ सीओ आशुतोष शिवम व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह नें पुलिस टीम के साथ क़स्बे के चौपला से तहसील मार्ग सहित अन्य मार्गो पर पैदल गश्त किया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को कायम रखने व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा तथा क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त व रात्रि में गश्त की जा रही हैं। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। क़स्बा से लेकर गावों तक पूरे समय गश्त करती पुलिस टीमों कों देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। यह गश्त नियमित चलती रहगी। पैदल गश्त के दौरान अतिरिक्त थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश धीमा, एसआई विपिन कुमार सहित पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button