कार सवार दबंग लोगों ने बाईक सवार युवक के साथ की मारपीट
By Narender singh
युवक ने साईलो चौकी में तहरीर देते हुए अज्ञात कार सवार लोगो के खिलाफ कारवाई करने की मांग
हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास का मामला सामने आया है जहां काशीनाथ, आवास विकास निवासी युवक विक्रम शर्मा रोज की तरह शनिवार को दोपहर के 2 बजे आस पास अपनी बाईक पर सवार होकर जिला जज की कोठी के सामने से जा रहा था तभी पीछे से आ रही नंबर यूपी 37 बी 0007 व यूपी 37 एफ 7007 कार सवार दबंग परवर्ती के लोगों ने कार में से उतरकर मेरे साथ बतमीज करते हुए मारपीट कर दी और वही विक्रम शर्मा का कहना है कि स्थानीय लोगों के आने पर कार सवार दबंग लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये। तो वही विक्रम शर्मा ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना की सूचना 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी और पुलिस के पहुंचने पर 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने विक्रम शर्मा से स्थानीय पुलिस हापुड़ नगर की चौकी साईलो मे मारपीट करने वाले अज्ञात कार सवार दबंग लोगो के खिलाफ थाना हापुड़ नगर प्रभारी के नाम तहरीर देते हुए कारवाई करने की मांग की है। तो वही विक्रम शर्मा का कहना है कि मैं रोज बाईक पर सवार होकर किसी दुकानदार के पैसों को लेकर आता जाता रहता हूं।







