Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंबुलंदशहर
बुलंदशहर: डीएम ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पत्रकारों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया
By:Lalit Sirohi
बुलंदशहर। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया और उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सभी जनपदवासी अपने घरों पर तिरंगा फहराऐ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद में कल से सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हो रहा है। जनपद प्रदेश में पहला जिला होगा। इस अवसर पर एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी भी उपस्थित रहे।