Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहापुड़

बसपा ने मुनकाद अली को एक बार फिर सौंपी वेस्ट यूपी के प्रभारी पद की कमान

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

बसपाइयों ने खुशी मनाकर मिठाई बांटीं ●आगामी चुनाव में जनाधार बढऩे का दावा किया

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। मुनकाद को एक बार फिर वेस्ट यूपी का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर खुशी मनाते हुए बसपाइयों ने आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी का जनाधार बढऩे का दावा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम मायावती ने अपने बेहद भरोसेमंद पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को एक बार फिर से वेस्ट यूपी के प्रभारी पद की कमान सौंपी है। जिससे गढ़ क्षेत्र के बसपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कोऑर्डिंनेटर डॉ. देवेंद्र भारती, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजू जाटव, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बिल्लू, हाजी आरिफ, डॉ. तमकीन, इंजीनियर अनीस, जिया परवेज, नूर मौहम्मद, वली मौहम्मद निर्वाण, राहुल गौतम, धर्मसिंह निमेष, रुपेश पाल, शिवदत्त जाटव, नीरज जाटव, इंद्राज प्रधान ने मुनकाद अली की नियुक्ति की खुशी में मिठाई वितरित करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान वेस्ट यूपी में बसपा के सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा भी किया।

Related Articles

Back to top button