Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

भाकियू का नोएडा कूच: जमकर हुआ किसान और पुलिस के बीच हंगामा व कहासुनी

- उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जाने दिया नोएडा

By:Deepak

हापुड़। नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन में शामिल होने जा रहे भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेडा और कार्यकर्ताओं को बुधवार को कैंप कार्यालय पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जिससे गुस्साए किसानों ने सड़क पर उतर कर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।

मंगलवार की दोपहर नोएडा के सेक्टर 95 दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों की गिरफ्तारी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़े आंदोलन की घोषणा की, जिसमें शामिल होने के लिए मंगलवार की रात से ही किसान संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेडा, परवेज चौधरी सहित अन्य को नजरबंद कर दिया। स्याना रोड पर स्थित जिलाध्यक्ष कैंप कार्यालय पर नजरबंदी की जानकारी मिलते ही सैकडों कार्यकर्ता पहुँच गए, जो जिलाध्यक्ष के साथ पैदल ही नारेबाजी करते हुए मेरठ रोड पहुंचे और सड़क जाम कर दी। जाम लगने और हंगामे से पुलिस-प्रशासन में हडकंप मच गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझाने में जुट गए, लेकिन किसान नोएडा जाने पर अडे़ रहे। करीब एक घंटे की जदोजहद के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर किसानों को नोएडा जाने दिया गया।

Related Articles

Back to top button