Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

भाकियू ने ज्ञापन के माध्यम से न्यायाधीश को बताई किसानों की समस्याएं

By:Robin Sharma

हापुड़। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में एनसीएलटी कोर्ट नई दिल्ली पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से न्यायाधीश को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया कि जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का पहला सत्र का 12 करोड़ व वर्तमान सत्र का 250 करोड़ बकाया है। शुगर फैक्ट्री एक महीने पहले बंद हो जाएंगी व सिंभावली शराब फैक्ट्री बंद होने की कगार पर है। बृजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का पहला सत्र का 14 करोड़ में वर्तमान सत्र का 86 करोड़ बकाया है बृजनाथपुर शुगर मिल टरबाइन खराब होने के कारण एक महीने बंद रही और 25 दिन पहले बंद हो जाएंगे। बृजनाथपुर की शराब फैक्ट्री भी बंद होने की कगार पर है। चिलवरिया शुगर मिल बंद है जिसके कारण 700 मजदूर बेरोजगार है। उनका आरोप है कि जब से एआरपी ने चार्ज लिया है किसान मजदूर शुगर मिलों के हालात ठीक नहीं है अगर यही हालात रहे तो शुगर मिलों की कीमत कम हो जाएंगे कोई खरीदार भी नहीं मिलेगा और एआरपी ने 100 करोड़ की एफडी बना ली है। उन्होंने मांग की है कि सभी बिंदुओं को देखते हुए किसान मजदूर व शुगर मिलों के हित में निर्णय लिया जाए। इस दौरान कटार सिंह, रवि भाटी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button