भाकियू टिकैत ने तीनों तहसीलों पर कृषि विपणन (बाजार) पर राष्ट्रीय नीति ढांचा (फ्रेमवर्क)अधिनियम प्रतिलिपि जलाकर जताया विरोध

भाकियू टिकैत ने तीनों तहसीलों पर कृषि विपणन (बाजार) पर राष्ट्रीय नीति ढांचा (फ्रेमवर्क)अधिनियम प्रतिलिपि जलाकर जताया विरोध
गुलफाम सैफी संवाददाता
हापुड़ जनपद की तीनों तहसील पर भाकियू टिकैत के द्वारा प्रतिलिपियां जलाकर विरोध जताया गया।
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर कृषि विपणन (बाजार) पर राष्ट्रीय नीति ढांचा (फ्रेमवर्क)अधिनियम प्रतिलिपियां प्रत्येक तहसील पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा जलाकर विरोध जताया गया।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के
जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर कृषि विपणन (बाजार) पर राष्ट्रीय नीति ढांचा (फ्रेमवर्क)अधिनियम प्रतिलिपि प्रत्येक तहसील पर जलाकर विरोध जताया गया है।
इस दौरान तहसील गढ़मुक्तेश्वर अध्यक्ष श्याम त्यागी, सुन्दर सिंह गुर्जर जिला महा सचिव, उमेश राणा ब्लाक अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष नवीन तयागी, जिला कार्यकारणी सदस्य अंकित त्यागी, दिलशाद,अहमद, बाबू शर्मा,भीम सिंह, हेमसिह, देवीसरन, तहसील अध्यक्ष ओमवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जन्म सिंह तहसील संयोजक पुष्पेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी, जिला महासचिव कुलदीप राठी, जिला संरक्षक प्रेमवीर सिंह,जिला संरक्षक धर्मवीर सिंह
मेरठ मंडल संगठन मंत्री महिलपाल सिंह उर्फ गुजराल, महिला जिला अध्यक्ष, नीलम त्यागी, धौलाना तहसील अध्यक्ष रविंद्र सिंह, फरमान खान सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली, हिम्मतपुर ग्राम अध्यक्ष शहाबुद्दीन, हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष पणिडत विनोद शर्मा, हापुड़ तहसील अध्यक्ष चौधरी ओमबीर सिंह, साजिद, गढ़मुक्तेश्वर व हापुड़ तहसील और धौलाना तहसील समेत तीनों जगह भाकियू टिकैत के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।