Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

भाकियू सेवक का हुआ विस्तार, किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा की

By:Robin Sharma

हापुड़। भारतीय किसान यूनियन सेवक का क्षेत्र में विस्तार करते हुए, रविंद्र गुर्जर को युवा प्रदेश अध्यक्ष, हेमंत कुमार जाटव को मंडल संगठन मंत्री, शिवम शर्मा को गढ़ नगर उपाध्यक्ष, गौरव कुमार को तहसील उपाध्यक्ष, अमित कुमार को मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। कई किसानों ने यूनियन की सदस्यता भी ली। झड़ीना गांव में आयोजित भाकियू सेवक की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर और राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार से अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर किसी भी किसान को किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है। संगठन हर छोटे और बड़े किसान के साथ खड़ा है। संगठन की ओर से गांव स्तर पर बैठक कर चर्चा करने के अलावा संगठन का विस्तार किया जाएगा। बैठक में गन्ना किसानों को समय से भुगतान दिलाने से लेकर किसानों की अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button