Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहापुड़

पीएम मोदी की जन सभा में जा रहे भाकियू नेताओं को किया नजरबंद

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

दोपहर तक घर के बाहर रही पुलिस तैनात

●अमेरिका के साथ ट्रेड डील का कर रहे हैं विरोध

By:Robin Sharma

हापुड़। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध को लेकर पीएम की जनसभा में ज्ञापन देने की घोषणा करने वाले भाकियू नेताओं को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया। भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण और भाकियू लोकशक्ति के मंडल मीडिया प्रभारी फैजान चौधरी को पुलिस ने शनिवार की देर रात में उनके पैतृक गांव शुक्लामपुरा और डिबाई में घर के अंदर नजरबंद कर लिया। देर रात से लेकर रविवार की दोपहर तक पुलिस घरों के बाहर डेरा डाले रही, जिससे दोनों नेता भरसक प्रयास करने के बाद भी मेरठ में आयोजित हो रही पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचने से वंचित रह गए। हरीश हूण ने खुद को घर मेंं नजरबंद किए जाने की घटना को सरकार की तानाशाही से जुड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि मोदी सरकार अमेरिका के साथ ट्रेड डील करना चाह रही है, जिससे देश के करोड़ों किसान परिवार तबाही के कगार पर पहुंच जाएंगे। इसलिए उक्त डील के विरोध में रविवार की सुबह उन्हें ज्ञापन देने के लिए पीएम की जनसभा में जाना था। हूण और फैजान ने आरोप लगाया कि किसान हित में आवाज उठाने वालों की जायज बात को बंदूक की नोक पर दबाया जा रहा है। जिसका देश के किसान और मजदूर सही वक्त आने पर मुंहतोड़ जवाब देकर करारा सबक सिखाएंगे।

Related Articles

Back to top button