भाकियू ने आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए एसओ को मांग पत्र सौंपा
हापुड़। भाकियू की पंचायत में किसानों से जुड़ीं समस्याओं का निराकरण न होने पर नाराजगी जताने के साथ ही सरसों की सरकारी खरीद समय पर प्रारंभ न होने की दशा में आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा एसओ को मांग पत्र सौंपा गया। भाकियू की मासिक पंचायत सोमवार को सिंभावली की सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में हुई, जिसमें किसानों के अहम मुद्दे उठाए गए। जिसकी अध्यक्षता महेशपाल चौधरी और संचालन सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली द्वारा किया गया। जिला प्रवक्ता कुंवर खुशनूद जूनियर ने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी जनपद में अभी तक सरसों खरीद केंद्र नहीं खोले गए हैं। जिस कारण किसानों को कम दाम मिलने से मुनाफा तो दूर बल्कि लागत तक वापस मिल पानी संभव नहीं हो रही है। इसलिए अगरजल्द ही सरसों खरीद को क्रय केंद्र नहीं खोले गए तो भाकियू सरकारी दफ्तरों की तालाबंदी करते हुए आंदोलन करेगी। सडकों पर दुर्घटनाओं के साथ ही फसलों में तबाही मचा रहे छुट्टा पशुओं की रोकथाम कराई जाए। जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताब और ड्रेस की आड़ में मनमानी करते हुए चयनित दुकानों से खरीद के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाकियू का कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप में राजनीतिक भागीदारी नहीं करेगा। उन्होंने सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल से किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान अविलंब कराने की मांग भी उठाई। इसके उपरांत एसओ धर्मेंद्र सिंह को किसानों की मांग और उनकी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। महिला जिलाध्यक्ष नीलम त्यागी, जिला संरक्षक पीके वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शब्बू चौधरी, मंडल संगठन मंत्री महीपाल गुजराल, जिला मीडिया प्रभारी अमजद खान, जिला महासचिव केप्टन राजेश चौधरी, जिला प्रचार मंत्री अनिल त्यागी, जिला संगठन मंत्री पालूराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रधान आरिफ अली, जिला कार्यकारिणी सदस्य आजाद तोमर, जिला सचिव चौधरी ओमवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी, तहसील महासचिव प्रदीप चौधरी, तहसील संयोजक विनोद शर्मा, सुशील त्यागी, इंतजार खां, शाहिद खान, तहसील प्रभारी सुदेश कुमार, बिल्लू त्यागी, दिनेश त्यागी, कृष्णपाल सिंह, नौशाद अली, विकास शर्मा, सुदेश पाल सिंह, अर्जुन चौधरी, चंद्रशेखर, कृष्णपाल सिंह, अहसान अली, सुनील त्यागी, जावेद अली, सुरेंद्र शर्मा, जय भगवान त्यागी, रणवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रईस खान, सुरेंद्र यादव, वकार खान, इंतजार खां, शोभा देवी, सरिता देवी, राजबीरी देवी, राजा चौधरी आदि मौजूद रहे।