Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक

By:Robin Sharma

हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बहादुरगढ़ मंडल कार्यशाला में भाजपा की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए हापुड़ जिला उपाध्यक्ष राजेश पंडित ने अभियान की कार्य योजना पर चर्चा की। साथ ही समाज के सभी वर्गों को सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को लगकर सफल बनाना है। इसके लिए पार्टी का आईटी और सोशल मीडिया विभाग व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। देशभर में 11 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। कार्यकर्ता अपने घरों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को अभियान में शामिल करें। इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, अशोक आर्य, संजीव चौहान, रामपाल चौहान, नरेश तोमर, हरवीर सिंह सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button