Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाहापुड़

पेड़ से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

By:Robin Sharma

हापुड़। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी बाइक सवार युवक की होली के दिन पेड से बाइक टकराने पर मौत हो गई। होली के दिन युवक की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव निवासी 34 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह बुधवार की दोपहर को बाइक सवार होकर गांव से बहादुरगढ़ के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ स्थित गैस एजेंसी के निकट पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। पेड़ से बाइक टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। होले के दिन उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button