Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराए जाने को लेकर तहसील का घेराव करते हुए,एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कठोरता से अपनी मांगे पूरी किये जाने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराकर जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है।

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के पदाधिकारीयों ने हापुड़ जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय का घेराव करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौपा।

 इस दौरान उन्होंने कहा कि

विद्युत विभाग द्वारा लोगों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है,भाकियू संघर्ष अराजनैतिक इसका पूर्ण रूप से विरोध करती है, अगर किसी के भी घर पर स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की गई तो हमारा संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि जनपद की दोनों चीनी मिले सिंभावली व ब्रजनाथपुर शुगर मिलो द्वारा किसानों का करोड़ों रुपए बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, शीघ्र ही किसानों का गन्ना भुगतान कराया जाए।और आवारा पशुओं के कारण प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, और ये आवारा पशु किसानों की गाढी कमाई से उगाई फसल को बर्बाद कर रहे हैं, आवारा पशुओं की समस्या का जल्द उचित समाधान हो। भाकियू संघर्ष अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) नितेश पंडित ने कहा कि किसान को राशन कार्ड बनवाने व उसमे नाम जुड़वाने के लिए तहसील के 10-10 बार चक्कर काटने के बाद भी किसान के काम को तहसील प्रशासन प्राथमिकता नहीं दे रहा है,किसानों की समस्या को अनदेखा न करा जाएं। और किसान आयोग का गठन हो। उन्होंने कहा कि कोटला खादर में भूमाफियों ने किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए है,जल्द किसानों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए और भूमाफियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान भाकियू के सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस संबंध में गढ़ एसडीएम श्रीराम यादव ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही किसानों की सभी समस्याएं जांच कर निस्तारित करा दी जाएंगी।

Related Articles

Back to top button