Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

सावधान: यहां सड़क में हो रहे है मौत के गड्ढे, नहीं ले रहा कोई सुध

मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को होती है परेशानी, दर्जनों गाड़ियों के गड्ढे में गिरकर टूटते हैं एक्सल और बेरिंग, जान कर अंजान बने हुए है जिम्मेदार अधिकारी

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। गढ़-मेरठ मार्ग सड़क के गड्ढे हादसों की वजह बने हुए हैं, जिनकी वजह से कई राहगीरों की मौत होने के बाद भी अधिकारी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। समय समय पर सीएम योगी ने जर्जर हो चुकीं सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कराने की घोषणा की थी, जिस पर गढ़ क्षेत्र में महज नाम मात्र को ही अमल हो पाया है। वजह गढ़ मेरठ मार्ग जो कि मुख्य सड़क है, उसमे कई जगह गहरे गड्ढे होने के साथ ही गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। सड़क के गड्ढे में टायर गिरने से लगातार हादसे होते आ रहे हैं। अलग अलग स्थानों से आने वालों को परेशानी झेलने के साथ ही हादसों का शिकार भी होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन-तीन फीट गहरे इन गड्ढों में टायर गिरकर सुबह से शाम तक दर्जनों वाहन के एक्सल और बेरिंग टूट जाते हैं, जहां हर समय मौत का खतरा बना रहता है, उक्त हाइवे पर गहरे गड्ढे होने की एक वजह हजारों ओवरलोड वाहनों की आवाजाही न थम पाना भी है। सोनू नायक, भूपेंद्र, नकुल त्यागी हैदरपुर, दीपक शर्मा और सुमित त्यागी आदि ने सड़कों में हुए गड्ढों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की है।

क्या कहते हैं, अधिकारी

इस संबंध मे एसडीएम श्री राम यादव का कहना है कि सड़कों में हो रहे गड्ढों को शीघ्र ही ठीक कराया जाएगा। जिससे राहगीरों को समस्या न होने के साथ-साथ कोई हादसा ना हो सके।

Related Articles

Back to top button