Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़

आपसी सौहार्द और मिलजुलकर भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की कि अपील

चेतावनी: माहौल बिगाड़ने की कि कोशिश तो होगी कार्यवाही

By:Robin Sharma

हापुड़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गढ़ कोतवाली परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संवाद किया और आपसी प्रेम व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में महाशिवरात्रि, होली और रमजान जैसे बड़े त्योहार एक साथ आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने विभिन्न गांवों से आए जिम्मेदार नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान अधिकारियों का रुख कड़ा रहा। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सभी त्योहार मिलजुलकर और प्रेम से मनाए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी उपद्रवी ने शांति भंग करने की कोशिश की या किसी भी तरह की गलत हरकत की, तो पुलिस उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करेगी। किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

इस बैठक में कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रधानों, धार्मिक गुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन ने सभी से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहाँ है कि किसी भी गांव में कोई परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। खुराफाती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button