Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरहापुड़

बिन बियाही किशोरी ने दिया बेटी को जन्म, ताऊ के ही बेटे ने किया था दुष्कर्म

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की

By:Robin Sharma

हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी द्वारा एक बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरसल बृहस्पतिवार की सुबह को कुछ महिलाएं एक किशोरी को एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लेकर पहुंची जो किशोरी के पेट में दर्द होने की बात कहीं। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चिकित्सक ने किशोरी को गर्भवती होने की बात कहते हुए तत्काल प्रभाव से डिलीवरी कराने की बात कहीं। परिवार के लोग उसको लेकर सिंभावली के गांव बक्सर स्थित पीएचसी पर पहुंचे। वहां स्टाफ ने किशोरी का सुरक्षित प्रसव कराया। किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल स्टाफ ने मामले की जानकारी सिंभावली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि किशोरी बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी है। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी की तो परिवार के लोगों ने बताया कि उनके ही खानादानी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। सिंभावली पुलिस ने मामले की जानकारी बहादरगढ़ पुलिस को दी है।

Related Articles

Back to top button