Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
बदसलूकी का आरोप लगाते हुए भाकियू सेवक ने किया टोल पर हंगामा
By:Robin Sharma
हापुड़। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी होने का आरोप लगाते हुए भाकियू नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई, हालांकि टोल प्रबंधन ने सफाई देते हुए भरपूर सम्मान देने का भरोसा दिया। भाकियू सेवक के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को हापुड़ और मेरठ के जिलाध्यक्ष समेत संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी ब्रजघाट टोल प्लाजा पर पहुंचे। जिन्होंने टोल प्रबंधन से वार्ता करते हुए कर्मचारियों द्वारा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। टोल इंचार्ज ने इस तरह की कोई भी घटना न होने के साथ ही सफाई देते हुए संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का हरसंभव सम्मान करने का भरोसा दिया। जिसके बाद भाकियू नेताओं की टीम नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा से वापस लौट गई।