ब्राह्मण महासभा के होली मिलन में हुई अबीर गुलाल की बौछार
ब्राह्मण महासभा ने समाज की एकजुटता पर दिया विशेष जोर, कुरीतियों को त्यागने का लिया गया संकल्प
By:Kabal Singh हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। अबीर गुलाल की बौछार के बीच अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कुरीतियों को त्यागने का संकल्प दिलाय। अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के तत्वाधान में सिंभावली क्षेत्र के गांव हशुपुर के शिव मंदिर परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता करते हुए डॉ.हर्षवर्धन शर्मा और संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा ने किया। समारोह के आयोजक विभु शर्मा ने संगठन के साथ ही समाज से जुड़े लोगों का अभिनंदन किया। एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाते हुए गले मिलकर होली की शुभकामना दी गईं। डॉ.हर्षवर्धन शर्मा, विभु शर्मा, बिजेंद्र शर्मा ने सामाजिक समरसता और एकता बढ़ाने पर बल देते हुए हिंदू धर्म की शिक्षा और संस्कृति को आगे बढ़ाने, धर्म के प्रति जागरुकता बढ़ाने का आह्वान किया। होली मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, जिला संरक्षक संजय शास्त्री, जिला सचिव श्रीभगवान शर्मा, जिला महासचिव महेश शर्मा, विधानसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष पंडित लख्मीचंद शर्मा, विधानसभा सचिव संजीव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण शर्मा पंडित, विनोद शास्त्री, समाजसेवी लखविंदर, नरसिंह आनंद महाराज पूठ, बिजेंद्र शर्मा, धनंजय तिवारी, शैलेंद्र, मनवीर शर्मा, धर्मपाल, सुशील शर्मा, अंकित, ऋषभ शर्मा, धनंजय, रामप्रकाश शर्मा, अजय, विजय शर्मा, अंकित, उदित शर्मा, गौरव, देवदत्त, रविश, जितेंद्र, आकाश शर्मा समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।