Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

तकरार: चेयरमैन ने ईओ पर मनमानी कर विकास कार्यों में पड़ंगा डालने का आरोप लगाया

टेंडर प्रकिया को लेकर चेयरमैन और ईओ में बढ़ी तकरार, सोशल मीडिया पर बयान जमकर हो रहा वायरल

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया को निरस्त किए जाने को लेकर चेयरमैन और ईओ के बीच तकरार बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर चेयरमैन द्वारा विकास कार्यों में पड़ंगा डालने के संबंध में लगाए जा रहे आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल पालिका बोर्ड द्वारा चार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यों पर स्वीकृति की मुहर लगाई गई थी, परंतु ईओ पवित्रा त्रिपाठी द्वारा इतना बजट न होने का हवाला देकर टेंडर प्रक्रिया को मंजूरी देने से साफ इंकार कर दिया गया था। जिसको लेकर चेयरमैन राकेश बजरंगी और ईओ पवित्रा त्रिपाठी के बीच तल्खी के साथ ही तकरार भी बढ़ती जा रही है। चेयरमैन ने शुक्रवार को सोशल वीडिया पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उनके द्वारा विकास कार्यों में पड़ंगा डालने का आरोप लगाए जाने से ईओ के साथ चल रही तकरार में और भी तल्खी आ गई है। चेयरमैन का आरोप है कि ईओ द्वारा विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया निरस्त किए जाने से आम जनता के हित से जुड़े जरूरी विकास कार्य कराया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। जिसको लेकर आम जनता पालिका कार्यालय समेत उनके घर पर आकर अपनी नाराजगी जता रही है। चेयरमैन का कहना है कि केंद्र और प्रदेश में चल रही डबल इंजन सरकार और गढ़ पालिका में सत्ता होने के बाद भी जनहित से जुड़े विकास कार्य न होने से भाजपा के परंपरागत वोटर में नाराजगी बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है। चेयरमैन ने कुछ लोगों पर छेड़खानी के माध्यम से एडिटिंग करते हुए अनाप शनाप ऑडियो सोशल मीडिया पर चलाकर छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया है। ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि आरोप पूरी तरह निराधार हैं, क्योंकि उपलब्ध बजट के मुकाबले कहीं अ​धिक राशि के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने से बाद में भुगतान को लेकर नई समस्या पैदा होनी तय थी।

Related Articles

Back to top button