Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरहापुड़

राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत में पिछले रिकॉर्ड हूए ध्वस्त, रिकॉर्ड 1,75,879 मामले हुए

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में आज दिनांक 09.03.2024 को श्री मलखान सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा का पुष्पार्चन तथा माल्यार्पण कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, डॉ० विदुषी सिंह, श्री गुरप्रीत सिंह बावा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़, डॉ० रीमा बंसल अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, श्री विपिन कुमार अपर जिला जज प्रथम, हापुड़, श्री कमलेश कुमार अपर जिला जज, हापुड़, श्री उमाकान्त जिन्दल अपर जिला जज, श्रीमती श्वेता दीक्षित अपर जिला जज हापुड़, राखी चौहान अपर जिला जज तथा समस्त न्यायालय के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, बैंक के अधिकारीगण तथा वादकारीगण उपस्थित रहें। माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा, शीतल पेय जल कूलर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए उसे वादकारियों के लिये समर्पित किया गया।

 

इस संबंध में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ छाया शर्मा द्वारा जानकारी दी गयी कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 6007/- वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में माननीय जिला जज महोदय श्री मलखान सिंह द्वारा 08 वाद का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 3,900/- रू० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हापुड़ डॉ० विदुषी सिंह द्वारा 70 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 19 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने हेतु न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ श्री गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 78 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1,83,45,000 रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज (पोक्सो -III) हापुड श्री कमलेश कुमार द्वारा 317 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11, हापुड़ डॉ० रीमा बंसल द्वारा 01 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज (एस.सी./एस.टी. एक्ट) हापुड, श्री उमाकान्त जिन्दल द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया। श्रीमती श्वेता दीक्षित अपर जिला जज / विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट द्वारा 07 वाद का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 21,500/- रू० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज (एफ.टी.सी-1), राखी चौहान द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1,000/- रू० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। श्री बिरेश चन्द्रा अपर जिला जज/एफ.टी.सी. द्वितीय द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री विकास कुमार सिंह द्वारा 3159 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 3,46,500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (सी० डि०), प्रथम श्रीमती प्रीति मोगा द्वारा 16 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 22,56,567/- की बावत उतराधिकारप्रमाणपत्र जारी किया गया। सिविल जज (सी० डि०), द्वितीय, श्री रवि कुमार द्वारा 20 वादों का निस्तारण किया गया, मु० 5,78,800/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनाली रत्ना द्वारा 515 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 47,470/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू० डि०) / न्यायिक मजिस्ट्रेट, गढ़मुक्तेश्वर श्री अंकुर सिंह सौलंकी द्वारा 251 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु० 5,44,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया एवं मु० 1,880/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू० डि०) / न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर श्रीमति वर्तिका सैहलत द्वारा 229 वादों का निस्तारण किया गया एवं जिसमें मु० 4,00,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया व मु० 16,510 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू० डि०) प्रथम, बिंदिया भटनागर द्वारा 06 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जू० डि०) द्वितीय, हापुड श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें मु० 3,10,000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 554 वादों का निस्तारण किया गया, मु० 9,25,900/- रूपये का सेटलमेंट किया गया एवं मु० 53,430/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू० डि०) एफ.टी.सी. प्रथम  धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा 43 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु० 4,60,500/- रूपये का सेटिलमेंट किया गया व मु० 12,400/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू० डि०) एफ.टी.सी. द्वितीय  नेहा चौधरी द्वारा 112 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 3,04,300/- का सेटलमेंट किया गया एवं मु० 46,200/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना  धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 59 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 2,880/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) प्रथम,  तन्वी सिंह द्वारा 410 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 47,45,402/- का सेटलमेन्ट किया गया व मु० 47,890/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) द्वितीय, श्री दीपक गौतम द्वारा 126 वादों का निस्तारण किया गया एवं अंकन 15,36,120/- रुपये का सेटिलमेन्ट किया गया एवं मु० 18,040/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, छाया शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 345 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर अकंन 4,37,01,000/- रूपये की धनराशि का सेटिलमेन्ट किया गया। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 1,69,527 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 1,75,879 मामलों का निस्तारण कर अंकन 7,47,56,909/- रूपये (सात करोड सैतालिस लाख छप्पन हजार नौ सौ नौ मात्र) का सैटिलमेंन्ट किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों द्वारा तैयार की गयी प्रदर्शिनी लगायी गयी। अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  छाया शर्मा ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक, पुलिस व बैंक अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button